मुंबई , मार्च 26 -- अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी फिल्म 'नागबंधम' 03 जुलाई को रिलीज होगी।
फिल्म नागबंधम में विराट कर्ण, नाभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर ली गयी है। 'नागबंधम' 03 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तरह तैयार है। जो एक शानदार विजुअल और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।
मेकर्स लगातार फिल्म के दिलचस्प कैरेक्टर पोस्टर्स और अपडेट्स जारी करके दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का टीज़र भी रिलीज किया है, जो एक रहस्यमयी और जादुई दुनिया की शानदार झलक दिखाता है, जिसे बड़े पर्दे पर उतारने का वादा किया गया है। भव्य पौराणिक तत्वों, बेहतरीन वीएफएक्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और किरदारों के असरदार पलों के मेल के साथ, यह टीज़र सिनेमा प्रेमियों के लिए एक शानदार और भव्य विजुअल ट्रीट होने का वादा करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित