गुरुग्राम , फरवरी 04 -- भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य स्पॉन्सर अपोलो टायर्स ने आज अपना नया ब्रांड कैंपेन, 'हर सफर में दम है' शुरू किया। इस कैंपेन में क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर के साथ टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह ऑफिशियल टीम इंडिया जर्सी में नजर आएंगे। एक भावुक ब्रांड फिल्म के साथ चलाया जा रहा यह कैंपेन भारतीय क्रिकेट की चिरस्थायी भावना और अपोलो की फिलॉसफी के बीच समानता को पेश करता है।

मशहूर फिल्म निर्माता, अभिनय देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ए.आर. रहमान के प्रतिष्ठित गीत, 'मां तुझे सलाम' के साथ इन चारों क्रिकेटरों के बचपन से लेकर अब तक का सफर और उनके परिवारों को दिखाया गया है, जिन्होंने उनके क्रिकेटर बनने का सपना सच करने के लिए हर मुश्किल का सामना किया, पर देश के गौरव को हमेशा सबसे ऊपर रखा। इस फिल्म में ना केवल भारत का प्रतिनिधित्व करने का एक सपना दिखाया गया है, बल्कि यह गौरव अर्जित करने, उसे कायम रखने और अपने जीवन में उसे बनाए रखने के लिए जरूरी स्टैंडर्ड, अनुशासन और दृढ़ता को भी पेश किया गया है।

इस फिल्म में इन क्रिकेटर्स के बचपन से लेकर टीम इंडिया की जर्सी पहनने तक उनका साहसी सपना सच होने की कहानी दिखाई गई है कि वो किस प्रकार लाखों लोगों की भावनाओं को ना केवल अपनी प्रतिभा के बल पर, बल्कि सबसे अच्छा बनने की प्रतिबद्धता के साथ दुनिया के मंच पर ले गए।

इस कहानी के साथ-साथ दिग्गज क्रिकेटर और अपोलो टायर्स के ब्रांड एंबेसडर, सचिन तेंदुलकर को भी दिखाया गया है। वो क्रिकेटर्स की कई पीढ़ियों और लाखों भारतीयों की प्रेरणा हैं, वो उस स्थायी विरासत, मूल्यों और मानकों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो आज भी भारतीय क्रिकेट को परिभाषित करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित