मुंबई , दिसंबर 10 -- बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी की फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी और स्मिता सिंह की लिखी फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' वर्ष 2020 में रिलीज फिल्म रात अकेली है का सीक्वल है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा राधिका,चित्रांगदा सिंह, दीप्ति नवल, इला अरुण बाजपेयी, रेवती आशा केलुनी, रजत कपूर और संजय कपूर की भी अहम भूमिकायें हैं।
'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' के ट्रेलरमें दिखाया गया है कि अमीर बंसल परिवार के सभी सदस्यों का उनके घर में बेरहमी से मर्डर हो जाता है। सिर्फ मीरा बंसल अकेली बचती हैं, जो शायद कुछ राज छिपा रही हैं। इस केस के तार गुरु मां और उनके चेलों से भी जुड़ते हैं। केस कई दिशाओं में जाता है और अब इंस्पेक्टर जतिल को इस रहस्य को सुलझाना है और सच्चाई का पता लगाना है।
'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' 19 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित