मुंबई , मार्च 30 -- दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार रामचरण ने फिल्म 'पेड्डी' के लिये आठ महीने तक हर दिन कड़ी मेहनत की है।
'पेड्डी' 2026 की सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, फैंस और इंडस्ट्री के बीच इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में 'पेड्डी पहलवान' की झलक दिखाई है, जिसमें राम चरण का कुश्ती के लिए गजब का ट्रांस्फॉर्मेशन दिखा है, और यह वाकई इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन ट्रांस्फॉर्मेशन्स में से एक है। जहां हम राम चरण को एकदम अलग फिजीक में देख रहे हैं, वहीं निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने उनके इस सफर के बारे में बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित