लखनऊ , फरवरी 05 -- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से 23 जनवरी से छह फरवरी तक आयोजित 'पशुपालन पखवाड़ा' के अंतर्गत गुरुवार को 14वें दिन जन भवन स्थित गौशाला में गायों को रोटी एवं गुड़ खिलाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के साथ जन भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने गौशाला की गायों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा स्वच्छता, समय पर चारे-पानी और समुचित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

पखवाड़े के दौरान जन भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन गायों को रोटी और गुड़ खिलाकर गोसेवा कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गौसंवर्धन को प्रोत्साहित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित