रायपुर , अप्रैल 16 -- ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण संरक्षण के प्रतिबद्धता के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा "परियोजना हरित पालना" अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को फलदार पौधे भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं, ताकि एक नयी ज़िंदगी के आगमन के साथ एक नया वृक्ष भी धरती पर जन्म ले।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत गुरुवार को हरित पालना में बिरगांव 02, अभनपुर 02 यानी कुल चार प्रसुताओं को 20 पौधे भेंट किए गये। अब तक 10441 प्रसूतियों को 52205 पौधे भेंट किया गया है।
यह प्रयास मातृत्व के साथ प्रकृति से जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। प्रोजेक्ट ग्रीन पालना न सिर्फ नवजात के जीवन की शुरुआत को यादगार बनाता है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण की नींव भी रखता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित