कपूरथला , जनवरी 20 -- पंजाब के कपूरथला में 25 जनवरी को मनाये जा रहे 16वें नेशनल वोटर दिवस के संबंध में मंगलवार को स्थानों की पहचान तथा मतदाता दिवस को समर्पित गतिविधियों पर विचार-विमर्श के लिए अतिरिक्त आयुक्त (ज) विशाल वाट्स की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि नेशनल वोटर दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में मताधिकार की महत्ता के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान मतदाता जागरूकता संबंधी भाषण, शपथ ग्रहण समारोह तथा विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां करवाई जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित