मुंबई , अप्रैल 22 -- अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को ओटीटी पर मिल रहे दर्शकों के बेपनाह प्यार से बेहद खुश हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक दिल से लिखा हुआ नोट शेयर किया है। इस नोट के ज़रिए सिद्धांत ने बताया है कि वह लगातार अपने डीएम, टैग्स और फैन एडिट्स देख रहे हैं और यह उनके लिए बेहद खूबसूरत एहसास है कि लोग इस कहानी से इतना गहरा जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित