अजमेर , जनवरी 13 -- केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि मनरेगा काम की गारंटी कानून का नाम ही नहीं बदला बल्कि उसमें होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त करने और कार्य दिवसों में वृद्धि करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
श्री चौधरी ने मंगलवार काे राजस्थान में अजमेर में देर शाम पत्रकारों से कहा कि विपक्ष एक बहुत अच्छा काम होने के कारण बौखलाया है। नाम के साथ इस कानून में हुए बदलाव से आम गरीब को उसका हक मिलेगा।
उन्होंने कांग्रेस के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि इस योजना कानून का नाम वर्ष 2014 में सबसे पहले कांग्रेस की सरकार ने जवाहर लाल नेहरू के नाम से परिवर्तित करके महात्मा गांधी के नाम पर किया था।
इस मौके पर मौजूद देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना ने कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को कटघरे में लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य और देश में विकास को पंख लगाए हैं। विकसित भारत को 'जी राम जी' से जोड़कर न सिर्फ काम के अधिकार कानून को मजबूत बनाया हे बल्कि मनरेगा की आड़ में होने वाले भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित