इटावा , मार्च 14 -- समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुये कहा कि चाय वाले ने एक बार फिर देशवासियों को लाइन में लगा दिया है। अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बस स्टैंड चौराहा पर एक टी स्टॉल पर स्थानीय लोगों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में देश के हालात ऐसे कर दिए हैं कि सभी देशवासी लाइन में खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए केवल एक ही आदमी जिम्मेदार है जिसको सभी चाय वाला कहते हैं।
शिवपाल अचानक अपने काफिले के साथ रुके और चाय पिलाने को कहा। शिवपाल सिंह की नगर में मौजूदगी की सूचना पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता टी स्टॉल पहुंचे। श्री यादव ने चाय विक्रेता सतीश से पूछा चाय का धंधा कैसे चल रहा है तो उसने सिलेंडर न मिलने की समस्या बताई जिस पर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चाय वाले ने ही सबको लाइन में लगा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित