नयी दिल्ली , दिसंबर 28 -- हिंदी टेलीविजन के इतिहास में पहली बार उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले प्रतिष्ठित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हॉट सीट पर बैठने जा रहे हैं।
देश के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक 'कौन बनेगा करोड़पति' पर कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज की उपस्थिति प्रसिद्ध उद्योग घराने की हस्ती और बॉलीवुड के महानायक के दुर्लभ संगम को दर्शाती है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केबीसी में श्री बिड़ला की मौजूदगी मौजूदा सीजन की थीम, "जहां अक्ल है, वहां अकड़ है" के अनुरूप है, जो सफलता में बुद्धिमत्ता, विचारों की स्पष्टता एवं दृढ़ विश्वास पर बल देती है।
केबीसी में उनकी उपस्थिति भारत की प्रगतिशील विकास गाथा को प्रतिबिंबित करती है, जो ज्ञान, उद्यमशीलता एवं सभी क्षेत्रों में आकांक्षाओं से प्रेरित है। कार्यक्रम के दौरान, श्री बिड़ला ने भारत की आर्थिक प्रगति पर अपना आशावादी दृष्टिकोण साझा करते हुए देश को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताया। उन्होंने भारत के विकास की गति, स्तर एवं रफ्तार की बात की और उद्योगों एवं समुदायों में बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित