बेंगलुरु , मार्च 28 -- कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चालवादी नारायणस्वामी ने राज्य सरकार के बजट को 'कर्ज पर आधारित, घाटे वाला कदम' बताते हुए उसकी जोरदार आलाेचना की है।
श्री नारायणस्वामी ने बजट सत्र के बाद पत्रकारों से कहा कि राज्य का बजट, जिसमें 1.32 लाख करोड़ रुपये का कर्ज शामिल है, कर्नाटक को कर्ज के जाल में धकेल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित