बारां , मार्च 15 -- राजस्थान में बारां में राजस्थान दिवस सप्ताह-2026 के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय पर एक जिला एक उत्पादक (ओडीओपी) मेला एवं प्रदर्शनी का जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने शुभारम्भ किया।
स्टेशन रोड स्थित नगर परिषद धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर तोमर ने कहा कि प्रदर्शनी एवं मेले के आयोजन से स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलेगी। योजना में चयनित उत्पाद के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए टैक्स में रियायत का प्रावधान भी किया गया है।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु भी उपस्थित रहे। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक आनंदीलाल ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक रवि कुमार वर्मा ने सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र की पूजा गई। मेले में जिले के ओडीओपी उत्पादों के साथ-साथ विभिन्न स्थानीय उत्पादों, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अलावा वन विभाग, कृषि विभाग, राजीविका, रूडसेटी, अग्रणी जिला प्रबंधक और सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बारां सहित विभिन्न विभाग और संस्थाओं की 10 से अधिक स्टालें लगाई गई।
श्री वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य जिले के कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बनेगी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। कारीगरों और उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित