नयी दिल्ली , दिसंबर 22 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रिया होम स्टडी प्राइवेट लिमिटेड (पीएचएसपीएल) और इसके निदेशकों महेश कुमार, सत्य प्रकाश और सोमबीर पूनिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है। ईडी के जयपुर जोनल ऑफिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
ईडी ने राजस्थान और हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज 59 एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी, जिनमें आरोप लगाया गया था कि पीएचएसपीएल और इसके प्रमुख पदाधिकारियों ने धोखाधड़ी वाली ऑनलाइन कंप्यूटर शिक्षा और एमएलएम प्रकार की योजनाओं के जरिए आम जनता को ठगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित