मुंबई , फरवरी 13 -- फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 14 फरवरी को रात 08 बजे होगा।

इस वैलेंटाइन्स डे, ज़ी सिनेमा प्यार के हर रंग को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने जा रहा है। 14 फरवरी रात 08 बजे 'एक दीवाने की दीवानियत' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगा। मिलाप ज़वेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित