होशियारपुर , अप्रैल 15 -- पंजाब के होशियारपुर जिले में पुलिस ने मवेशियों के कथित अवैध परिवहन के प्रयास को विफल करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके सात गौ वंशीय पशुओं को बचाया गया।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने टांडा क्षेत्र में एक टोल प्लाजा के पास नाका लगाया और जालंधर की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर कथित तौर पर सात गौ वंशीय पशु मिले। गईं। उन्होंने बताया कि चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान लुधियाना जिले के निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पंजाब गौवध निषेध अधिनियम 1955 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित