गोरखपुर , फरवरी 13 -- होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली-बरौनी, नई दिल्ली-गोरखपुर तथा आसनसोल-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि गाड़ी संख्या 04054 (नई दिल्ली-बरौनी) 20 फरवरी से 06 मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 19:50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 22:00 बजे बरौनी पहुंचेगी जबकि गाड़ी संख्या 04053 (बरौनी-नई दिल्ली)22 फरवरी से 08 मार्च तक प्रतिदिन बरौनी से 00:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 03:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह सेवा कुल 15 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

उन्होने बताया कि गाड़ी संख्या 04022 (नई दिल्ली-गोरखपुर) 20 फरवरी से 06 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार नई दिल्ली से 14:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी जबकि गाड़ी संख्या 04021 (गोरखपुर-नई दिल्ली) 21 फरवरी से 07 मार्च तक प्रत्येक शनिवार गोरखपुर से 07:00 बजे प्रस्थान कर 23:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा कुल 03 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

इन विशेष ट्रेनों में एलएसएलआरडी के 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान का 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 03525 (आसनसोल-गोरखपुर) 28 फरवरी एवं 02 मार्च को आसनसोल से 19:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03526 (गोरखपुर-आसनसोल) 01 एवं 03 मार्च को गोरखपुर से 12:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह सेवा 02 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व समय और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित