लखनऊ , मार्च 03 -- उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंग, उमंग और आपसी विश्वास का यह पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला उत्सव है, जो आपसी सौहार्द और सद्भाव को मजबूत करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित