गोरखपुर , फरवरी 09 -- रेलवे प्रशासन ने होली त्योहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोंदिया से 01 मार्च को तथा छपरा से 03 मार्च को संचालित की जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया-छपरा होली विशेष ट्रेन 01 मार्च को गोंदिया से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उस्लापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, केराकत, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती और बकुल्हा स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 12:45 बजे छपरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 08864 छपरा-गोंदिया होली विशेष ट्रेन 03 मार्च को सुबह 4:45 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और उन्हीं स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में एसएलआरडी का 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 8, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित