ऋषिकेश, मार्च 03 -- त्तराखंड में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा नदी में राफ्टिंग संचालन पर चार मार्च को पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन ने हुड़दंग और संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के सचिव जशपाल चौहान ने बताया कि होली के दिन गंगा में रिवर राफ्टिंग पूरी तरह बंद रहेगी। यदि कोई भी संचालक या व्यक्ति आदेशों का उल्लंघन करते हुए राफ्टिंग करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित