वडोदरा , फरवरी 24 -- यात्रियों की सुविधा तथा होली पर्व के दौरान बढ़ी हुई यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे दादर - नयी दिल्ली और वलसाड - मऊ के बीच विशेष किराये पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी।
पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04001/04002 दादर - नयी दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल (04 फेरे): ट्रेन संख्या 04001 दादर - नयी दिल्ली स्पेशल हर शुक्रवार को 0005 बजे दादर से प्रस्थान कर उसी दिन 2105 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 फरवरी एवं छह मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 04002 नयी दिल्ली - दादर स्पेशल हर बुधवार को 2240 बजे नयी दिल्ली से प्रस्थान कर अगले दिन 2240 बजे दादर पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 फरवरी एवं चार मार्च को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा एवं कोसी कलां स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर एवं एसी 3-टियर के कोच होंगे।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05018/05017 वलसाड - मऊ स्पेशल (04 फेरे): ट्रेन संख्या 05018 वलसाड - मऊ स्पेशल हर रविवार को 1510 बजे वलसाड से प्रस्थान कर मंगलवार को 0045 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन एक मार्च एवं आठ मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 05017 मऊ - वलसाड स्पेशल हर शनिवार को 0345 बजे मऊ से प्रस्थान कर अगले दिन 1235 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन 28 फरवरी एवं सात मार्च को चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित