वॉशिंगटन , दिसंबर 16 -- अभिनेत्री केट हडसन को प्रतिष्ठित कास्ट्यूम डिजाइनर्स गिल्ड (सीडीसी) स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी है।
वेरायटी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार उन कलाकारों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने करियर में प्रतिबद्धता के साथ लगातार बेहतरीन काम किया हो और जिन्हें कहानी कहने में कॉस्ट्यूम डिजाइन की अहम भूमिका की गहरी समझ हों।
स्पॉटलाइट अवॉर्ड उन कलाकारों को सम्मानित करता है, जो पर्दे पर किरदारों को यादगार बनाने और जीवंत करने में कॉस्ट्यूम डिजाइनरों को आवश्यक सहयोगी मानते हैं। पिछले विजेताओं में एमी एडम्स, एंजेला बैसेट, एनेट बेनिंग, हैल बेरी, केट ब्लैंचेट, ग्लेन क्लोज, एंड्रयू गारफील्ड, एनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन, केरी वाशिंगटन, नाओमी वाट्स और जोए सल्दाना शामिल हैं।
पुरस्कार की घोषणा पर खुशी जताते हुए हडसन ने कहा, "कास्ट्यूम डिजाइनर्स गिल्ड की ओर से स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत खास है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मेरे पूरे करियर में कास्ट्यूम डिजाइनर ऐसे अद्भुत सहयोगी रहे हैं, जिन्होंने प्रामाणिक, दमदार और यादगार किरदारों को बनाने में मदद की है।"हडसन ने इंडस्ट्री के कुछ सबसे मशहूर डिजाइनरों के साथ अपने काम पर बात करते हुए कहा, "करियर की शुरुआत में मुझे बेट्सी हाइमन के साथ 'ऑलमोस्ट फेमस' में, कैरन पैच के साथ 'हाऊ टू लूज ए गाय इन 10 डेज' में के साथ कई और शानदार कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। 'सॉन्ग संग ब्लू' में, अर्नेस्टो मार्टिनेज ने क्लेयर की आत्मा को पर्दे पर उतारने में मदद की और काम करने वाली 'सिंगल मदर' के असली स्वरूप को दिखाया। कॉस्ट्यूम डिजाइनर सच्चे कहानीकार होते हैं। मैं उनकी कला, इरादे और भावना से हमेशा प्रेरित होती हूं, जो वे हर किरदार में लाते हैं।"हडसन इस समय ह्यु जैकमैन के साथ क्रेग ब्रेवर की म्यूजिकल ड्रामा 'सॉन्ग सांग ब्लू' कर रही हैं। इसके अलावा कास्ट्यूम डिजाइनर्स गिल्ड ने 28वें कास्ट्यूम डिजाइनर्स गिल्ड अवॉर्ड्स (सीडीजीए) के नामांकन की घोषणा की है। इसमें 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर', 'सिनर्स', 'वेपन्स', 'अवतार: फायर एंड ऐश', और 'बुगोनिया' जैसी फिल्मों के नामांकन शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित