हैदराबाद , मार्च 02 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अवकाश प्राप्त कर्मचारियों, सेवारत कर्मचारियों और शिक्षकों की लम्बित बकाया राशि तुरंत जारी करने की मांग करते हुए इंदिरा पार्क-धरना चौक पर भूख हड़ताल का आयोजन किया।
इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने किया।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने हिस्सा लिया और राज्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि अवकाश प्राप्त लाभ के भुगतान में देरी से गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानी हो रही है जिससे कई कर्मचारियों को दशकों की सेवा से मिले लाभ का दावा करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री रामचंदर राव ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी पर विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित