हैदराबाद , मई 04 -- तेलंगाना में जीदीमेटला थाना के चिंतल आम्बेडकर नगर में एक मां-बेटे को महिला के लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला अपने 19 साल के बेटे के साथ पिछले दस सालों से आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मूल निवासी 40 वर्षीय शिवा रेड्डी के साथ रह रही थी। लेकिन मृतक पिछले कुछ वर्षों से महिला और उसके बेटे दोनों को परेशान करने लगा था।

रविवार रात एक झगड़े के बाद मां-बेटे ने मांस काटने वाले चाकू से शिवा रेड्डी की बेरहमी से हत्या कर दी और जब वे शव को एक बैग में पैक करके ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित