हैदराबाद , अप्रैल 02 -- तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शहर में रिश्वत के अलग-अलग मामलों में चैतन्यपुरी थाना के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और उस्मानिया विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गुरुवार को एएसबी ने दी।

पहले मामले में मलकाजगिरी आयुक्त कार्यालय के तहत चैतन्यपुरी थाना में तैनात एएसआई पूसाला बलैया को एसीबी के सिटी रेंज-प्रथम के अधिकारियों ने रंगे हाथों तब पकड़ा, जब वह एक शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत ले रहा था। यह रकम एक आपराधिक मामले में धाराएं बदलने और लोक अदालत के माध्यम से समझौता कराने के लिए मांगी गई थी। रिश्वत की रकम उसके पास से बरामद कर ली गई और उसकी उंगलियों पर रासायनिक जांच के नतीजे भी पॉजिटिव आए।

एक अलग मामले में उस्मानिया विश्वविद्यालय के बिल भुगतान अनुभाग में जूनियर सहायक के पद पर तैनात के. रमेश को एसीबी के सिटी रेंज -द्वितीय ने 13,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित