अंबी , दिसंबर 14 -- चामा मिलिंद और तनय त्यागराजन (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद तन्मय अग्रवाल (73) और राहुल बुद्धि (55) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर हैदरबाद ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के सुपर लीग ग्रुप ए मुकाबले में राजस्थान को 17 गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

आज यहां राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की शुरुआत खबरा रही और उसने 19 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। इसके बाद महिपाल लोमरोर और कुणाल सिंह राठौड़ ने पारी को संभलाने का प्रयास किया। कुणाल सिंह राठौड़ 16 गेंदों में (27), मुकुल चौधरी 11 गेंदों में (20), कमलेश नागरकोटी (29) और अशोक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुये। महिपाल लोमरोर ने 35 गेंदों में चार छक्कों और एक चौके की मदद से 48 रनों की पारी खेली। कप्तान मानव सुथार पांच गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। हैराबाद की ओर से चामा मिलिंद और तनय त्यागराजन ने तीन-तीन विकेट लिये। मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित