गोरखपुर , फरवरी 09 -- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष ट्रेन 20 और 27 फरवरी को निर्धारित मार्ग से चलाई जाएगी। वहीं, मंदमारी स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लिए जाने से 13 फरवरी को हैदराबाद से चलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-मुदखेड़-पूर्णा-अकोला-इटारसी होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन 15, 22 फरवरी और 01 मार्च को निर्धारित मार्ग से चलाई जाएगी। जबकि 08 फरवरी 2026 को हैदराबाद से चलने वाली ट्रेन नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण इटारसी-अकोला-पूर्णा-मुदखेड़-सिकंदराबाद मार्ग से चलाई जाएगी।

इस विशेष ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी के 4, एसी तृतीय श्रेणी के 8, शयनयान श्रेणी के 6, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 2, एलएसएलआरडी का 1 तथा जनरेटर सह लगेजयान का 1 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित