हैदराबाद , दिसंबर 28 -- तेलंगाना में हैदराबाद के सोमाजीगुडा में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रविवार शाम भीषण आग लग गयी, जिससे निवासियों में दहशत फैल गयी।
प्राप्त जानकारी की अनुसार आग अल्पाइन हाइट्स अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर लगी। आग की लपटें ऊंची उठने से इमारत में घना धुआं भर गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर दमकलकर्मी दमकल की चार गाड़ियों को ेकर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित