हैदराबाद , दिसंबर 18 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 19 दिसंबर को हैदराबाद का दौरा करेंगे। यह दौरा उनके हैदराबाद और श्रीशैलम के तय कार्यक्रम का हिस्सा है।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त दोपहर 12 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वह इसके बाद शाम को श्रीशैलम के लिये रवाना होंगे और शाम साढ़े छह बजे ब्रह्मरंभा गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। श्री कुमार शनिवार -सुबह श्री मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में महा आरती में भाग लेंगे और दर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित