भरतपुर , दिसम्बर 22 -- राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात चोर एक हेल्थ क्लब से नकदी, प्रोटीन के डिब्बे, एलईडी, सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर चोरी करके रफू चक्कर हो गये।
हेल्थ क्लब के संचालक बंटी तोमर ने सोमवार को बताया कि चोर जिम से करीब 60 हजार की नकदी और 50 हजार रुपये की कीमत के प्रोटीन के डिब्बे, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर -एलईडी चोरी कर ले गए। वह सुबह जब जिम खोलने के लिए पहुंचा तो उसे चोरी की वारदात की जानकारी हुई। उसने बताया कि जिम के ऊपर सीढ़ियों से पट्टी हटाकर चोर जिम में दाखिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित