भरतपुर , मार्च 01 -- राजस्थान में गंगापुर सिटी में पांच दिवसीय फाल्गुन सतरंगी मेले में हेला ख्याल दंगल में कलाकारों ने धार्मिक और पौराणिक कथाओं के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री श्याम सेवा धाम समिति द्वारा नहर रोड पर कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर परिसर में पांच दिवसीय हेला ख्याल दंगल आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये हेला ख्याल पार्टियों के कलाकार शिरकत कर रहे हैं।
हेला ख्याल दंगल में शनिवार रात से रविवार तड़के तक ख्याल कलाकारों ने शिवशंकर-सती की कथा, अभिमन्यु वध की कथा, सीता माता के जन्म की कथा राजा मोरध्वज की कथा के माध्यम से भक्ति और त्याग का संदेश देकर विलुप्त होती प्राचीन विधा को जीवंत कर दिया। जिसे सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी उमड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित