श्रीगंगानगर , दिसम्बर 17 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में पक्की गांव में पुलिस ने हेरोइन बेचने और खरीदने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी पुलिस हेमलता शर्मा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर शाम को रविंद्र उर्फ रवि (30) को 14.25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि रविद्र ने गांव पक्की की ही एक महिला श्रवणकौर उर्फ छन्नों से हेरोइन खरीदी थी।

उन्होेंने बताया कि पूछताछ के बाद श्रवणकौर को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत अदालत में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित