श्रीगंगानगर , मार्च 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में सीमावर्ती श्रीकरनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क कायम करके करोड़ों रुपए की हेरोइन की तस्करी करने के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक जोबनप्रीतसिंह उर्फ हैप्पी जटसिख (29) पंजाब के अमृतसर जिले में राजासांसी थाना अंतर्गत लदेह गांव का निवासी है। उसे श्रीगंगानगर में स्थित पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) चौकी पुलिस ने पंजाब में पकड़ा जिसे कल देर शाम श्रीकरनपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हैप्पी की पुलिस को जुलाई 2024 से तलाश थी। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित