पुणे , दिसंबर 14 -- हेमंत रेड्डी (नाबाद 109) और एसडीएनवी प्रसाद (नाबाद 53) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर आंध्र प्रदेश ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के सुपर लीग ग्रुप मुकाबले में पंजाब को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।
आज यहां टॉस जीतकर आंध्रप्रदेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान प्रभसिमरन सिंह 16 गेंदों में (20), हरनूर सिंह 30 गेंदों में (42), अनमोलप्रीत सिंह 27 गेंदों में (47), और रमनदीप सिंह 18 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए (43) रनों का योगदान दिया। सलील अरोड़ा ने 22 गेंदों में पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 42 रनों की पारी खेली। आंध्रप्रदेश की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी, सत्यनारायण राजू, सौरभ कुमार और पृथ्वी राज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित