रांची , जनवरी 24 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सीएम हेमंत सोरेन पर पर बड़ा निशाना साधा है।
श्री मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड की चिंता नहीं है, दिन-ब-दिन राज्य की स्थिति खराब होती जा रही है लेकिन उन्हें तो सिर्फ व्हाइट बैज और मंहगे कोट-मफलर वाले फोटो सेशन की चिंता हैश्री मरांडी ने आज लिखा, एक बैठक का एंट्री कार्ड मिलने पर फूले नहीं समाने वाले हेमंत सोरेन जी, कभी झारखंड की दुर्दशा पर शर्म भी कर लीजिए।
आपकी नाकामी और निकम्मेपन की कीमत झारखंड रोज़ चुका रहा है। राज्य को हर दिन नए ज़ख्म मिल रहे हैं, लेकिन हेमंत जी को सिर्फ़ व्हाइट बैज और मंहगे कोट-मफलर वाले फोटो सेशन की चिंता है। सुना है अब "लंदन शापिंग सेशन" के लिये यात्रा एक्सटेंड कर इस बार गणतंत्र दिवस महापर्व से भी दूरी बना लेने की तैयारी हो रही है।
जमशेदपुर से अपहृत व्यवसायी का अब तक कोई सुराग नहीं है। सोमा मुंडा के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। युवा नौकरी और रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बालू, पत्थर, कोयला जैसे खनिजों की लूट मची हुई है। पहले शराब घोटाला और अब घोटाले की जॉंच में घोटाला। आदिवासियों के जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। हर ओर अराजकता का मंजर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित