बुलावायो , जनवरी 15 -- हेनिल पटेल (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गुरुवार को अंडर-19 विश्व कप के पहले मुकाबले में अमेरिका को 35.2 ओवरों में 107 रनों के स्कोर पर समेट दिया।
आज यहां भारत की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में अमरिंदर गिल (एक) का विकेट गंवा दिया। उन्हें हेनिल पटेल ने आउट किया। इसके बाद अर्जुन महेश और साहिल गर्ग ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे उसके बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। अर्जुन महेश और साहिल गर्ग (16-16) रन बनाकर आउट हुये। अदनित झांब (18) रन बनाकर आउट हुये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित