वेलिंगटन , दिसंबर 08 -- न्यूजीलैंड टीम के तीन गेंदबाज मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिशेल सेंटनर चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मुख्य गेंदबाज मैट हेनरी (पिंडली में खिंचाव), तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नाथन स्मिथ (साइड में खिंचाव) और स्पिन-गेंदबाज ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर (ग्रोइन इंजरी) के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हाेने की पुष्टि की हैं।
उन्होंने बताया कि क्राइस्टचर्च में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल ग्लेन फिलिप्स को आधिकारिक तौर पर सीरीज के बाकी मैचों के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। डेरिल मिशेल, जिन्होंने पहले टेस्ट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर लंबा समय बिताया था, दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे और मिडिल ऑर्डर के मुख्य खिलाड़ी के तौर पर टीम में वापस आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित