नयी दिल्ली , फरवरी 14 -- बॉलीवुड अभिनेता हृतिक रोशन ने डॉन 3 में रणवीर सिंह की जगह स्वयं को लिए लाने की सोशल मीडिया पर अफवाहों को यह कहते हुए खारिज किया है कि इस फिल्म में भूमिका के लिए उनसे कभी संपर्क नहीं किया गया है।
बयान में कहा गया है, "जो बात महज अफवाह से शुरू हुई थी, अब उसने आकार ले लिया है। अब यह साफ करना जरूरी है। मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि 'डॉन 3' के लिए मुझसे कभी संपर्क नहीं किया गया है। मीडिया से अनुरोध है कि बिना सत्यापित किये ऐसी किसी भी खबरों से दूर रहें।"अगस्त 2023 में फरहान अख्तर ने मशहूर फ्रेंचाइजी डॉन के तीसरे सीक्वल की घोषणा की थी और रणवीर सिंह को 'डॉन' का नया चेहरा बताया था। टीजर में रणवीर एक ऊंची ईमारत के अंदर कैमरे की तरफ पीठ कर बैठे दिख रहे हैं। सिगरेट जलाने और खुद का परिचय डॉन के तौर पर कराने के बाद उन्होंने अपना चेहरा दिखाने के लिए पीछे मुड़कर देखा।
मूल फिल्म में इस मशहूर किरदार को अमिताभ बच्चन ने और नये संस्करण में शाहरुख खान ने निभाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित