पटना , मार्च 27 -- बिहार में बढ़ती भीषण गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन को नियंत्रित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

आने वाले दिनों में विभाग यात्रियों और चालकों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लू के दौरान सार्वजनिक परिचालन को सुदृढ़ करेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सार्वजनिक वाहनों के परिचालन को कम किया जाएगा। इसका उदेश्य यात्रियों और चालकों को तेज धूप और गर्मी से बचाना है। इस दौरान केवल आवश्यक स्तिथि में सीमित वाहन ही चलाने का आदेश दिया जाएगा।

विभाग सभी बसों में पेयजल, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) और इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार किट की अनिवार्यता सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा विभाग ने सभी बस स्टैंड पर पेयजल एवं पंखे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, जिससे यात्रियों और चालकों को गर्मी से राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित