शिमला , मार्च 31 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा में एक महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार अब अतिरिक्त दूध को दूसरे राज्यों में भेजने के बजाय उससे खुद ही 'घी' बनाएगी। सरकार इस घी को किफायती दरों पर बाजार में बेचेगी, जिससे न केवल डेयरी क्षेत्र मजबूत होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक सतपाल सिंह सत्ती द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध के खरीद मूल्यों में हालिया बढ़ोतरी से राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है और अधिक लोग डेयरी फार्मिंग से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि दुग्ध उत्पादकों के फरवरी और मार्च महीने के सभी लंबित भुगतानों का निपटारा अप्रैल में कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित