शिमला , नवंबर 13 -- हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को शीत लहर का प्रकोप बढ़ जाने से प्रदेश में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी जिससे कई ऊँचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया।
शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार लाहौल स्पीति के ताबो मठ में सबसे कम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार अन्य आदिवासी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने से केलोंग और कुकुमसेरी में क्रमशः शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया जबकि किन्नौर के कल्पा में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।
पर्यटन स्थलों में भी कड़ाके की ठंड का अनुभव हुआ जिसमें मनाली में 2.5 डिग्री सेल्सियस, नारकंडा में 2.6 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 2.6 डिग्री सेल्सियस और रिकांगपिओ में 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुफरी 4.7 डिग्री सेल्सियस के साथ और भी ठंडा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला में 9.4 डिग्री और सोलन में 2.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मंडी में 6.3 डिग्री, ऊना में 8 डिग्री, बिलासपुर में 8.3 डिग्री, कांगड़ा में 6.5 डिग्री, नाहन में 9.5 डिग्री, भुंतर में 3.5 डिग्री और जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित