चंडीगढ़ , मार्च 31 -- पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बाहरी वाहनों पर एंट्री टैक्स बढ़ाने का फैसला वापस लेने पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
श्री वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा , "हिमाचल सरकार ने पंजाब समेत बाहरी राज्यों के वाहनों पर एंट्री टैक्स को पहले की दरों पर बहाल कर लोगों को बड़ी राहत दी है। इस फैसले के तहत दोनों राज्यों की सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को भी बड़ी राहत दी गई है। अब इन क्षेत्रों के निवासियों को हिमाचल में प्रवेश के लिए फ्री एंट्री पास दिया जाएगा।"उन्होंने बताया कि श्री सुक्खू ने हिमाचल के मुख्यमंत्री को जानकारी दी है कि यह पास संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम या तहसीलदार द्वारा जारी किए जाएंगे, जिससे सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। इस फैसले से पंजाब और हिमाचल के बीच आवाजाही करने वाले लोगों, खासकर व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित