शाहपुर , मार्च 01 -- हिमाचल प्रदेश में शाहपुर के विधायक और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि राज्य सरकार लोगों को सड़कें, स्वास्थ्य सेवा, पेयजल और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं समयबद्ध तरीके से मुहैया कराने के लिये प्रतिबद्ध है।
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चाडी पंचायत के वार्ड नंबर 2 में बिजली से चलने वाले हैंडपंप का उद्घाटन करने के बादचाडी और आसपास की पंचायतों के निवासियों को बधाई देते हुए श्री पठानिया ने कहा कि नवस्थापित हैंडपंप से पंचायत के वार्ड 2 और 3 के लगभग 150 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सेवाओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित