देहरा (कांगड़ा) , फरवरी 09 -- 'नशा मुक्त हिमाचल' अभियान के अंतर्गत देहरा पुलिस ने जिले में दो अलग-अलग स्थानों से चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को कहा कि उनके पास से हेरोइन और चरस बरामद की गई है और उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

देहरा जिला पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने यूनीवार्ता से कहा कि ज्वालामुखी पुलिस ने हेरोइन, चरस और अन्य मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों, वडोली गांव के निवासी मनीष कुमार और शिवंश चौधरी (21) की तलाशी ली और उन्हें गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उनके पास से चार ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। श्री चौधरी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 61-85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित