शिमला , दिसंबर 23 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब अस्पताल की कैंटीन से अचानक आग की लपटें उठने लगीं।
सुबह 6:05 बजे जब पूरा अस्पताल परिसर जागने की तैयारी कर रहा था तब रसोई में आग लग गई, जिससे स्टाफ और विजिटर्स में हड़कंप मच गया।अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत आग को अस्पताल के वार्डों तक फैलने से पहले बुझा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह अस्पताल कैंटीन में नाश्ते की तैयारी चल रही थी तभी एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। लपटों ने पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि कैंटीन के अंदर रखे कीमती उपकरण कुछ ही पलों में राख हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित