धर्मशाला , फरवरी 13 -- हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने देहरा की चनौर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में अपराह्न भोजन बनाने वाली (मिड डे मील) कार्यकर्ता सलाेचना देवी की हत्या पर गहरा दुख जताया है।
श्री ठाकुर ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानून के मुताबिक सख्त तथा जरूरी कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वह सभी सरकारी विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की तुरंत समीक्षा करे और उसे मजबूत करे ताकि विद्यार्थियों, शिक्षकों , अपराह्न भोजन बनाने के काम में लगे श्रमिकों और सभी सहयोगी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित