शिमला , मार्च 07 -- हिमाचल में शिमला जिले के कुपवी के 22 साल के विकास पंवार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में 159वीं रैंक हासिल की है।
विकास पंवार ने यह उपलब्धि अपनी पहली ही कोशिश में हासिल की है। पंवार ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई नयी शिमला स्थित डीएवी स्कूल से पूरी की, जहाँ उन्होंने पढ़ाई के दौरान लगातार अच्छे अंक हासिल किये और 10 और 12 वीं दोनों में शीर्ष स्थान हासिल किया। बाद में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक में राजनीतिक शास्त्र (ऑनर्स) किया। उनके पिता छतर सिंह अभी एक सरकारी विद्यालय में प्राचार्य हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित