नूरपुर , मई 03 -- हिमाचल प्रदेश में चंबा से ऊना जा रही एक बस अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित