जौनपुर , जनवरी 20 -- अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (अहिप) के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार कहा कि हर गांव और मोहल्ले में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किया जाये, इसके माध्यम से हिंदूओ को संगठित करने की जरुरत है। मछलीशहर में दो सौ हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाए।

डा तोगड़िया ने मछली शहर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मस्जिद में शुक्रवार को जुमा की नमाज होती है, वैसे ही मंगलवार या शनिवार को गांव में हनुमान चालीसा केंद्र पर हनुमान चालीसा पाठ करे।उन्होंने कहा कि आठ मिनट हनुमान चालीसा हो और 15 मिनट हिन्दुओं के बारे में चर्चा कीजिए, ऐसे कार्यक्रम में सबको आना चाहिए। हनुमान चालीसा करने वाले लोग मोहल्ले की सुरक्षा भी करेंगे । उन्हें हिन्दू धर्म के प्रति जागरूक भी करेंगे साथ ही एकजुट भी करना है। इसके अलावा हिन्दू आबादी बढ़ाने का आह्वान किया तथा अन्य जातियों को जोड़कर हिंदू की बात करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित