, April 2 -- हाइफ़ा, 02 अप्रैल (वार्ता/स्पुतनिक) इजरायल की होम फ्रंट कमांड ने ईरान से उसकी तरफ मिसाइलें दागे जाने की प्रारंभिक चेतावनी भेजी है। समाचार एजेंसी स्पुतनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी इजरायली शहर हाइफ़ा में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं।
इजरायल पर बुधवार को भारी गोलाबारी के बावजूद, पिछले दिन हाइफ़ा में हवाई हमले के कोई सायरन नहीं बजे थे। लेबनान की ओर से हालांकि हुई गोलाबारी के कारण मंगलवार शाम को तीन बार सायरन बजाए गये थे।
इससे पहले, इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि इजरायल ने ईरान से मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, "कुछ समय पहले, आईडीएफ ने ईरान से इजरायल की तरफ दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है। मिसाइलों को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां काम कर रही हैं।"गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये। सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गये थे और दक्षिणी ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर बमबारी की गई थी। ईरान ने मरने वालों की संख्या 1,300 से अधिक बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित